सीकर | राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर एसीबी के 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। संयुक्त शासन सचिव कालूराम ने सीकर में कार्यरत एसीबी के एएसपी पृथ्वीराज का तबादला जयपुर एसीबी में एएसपी के पद पर किया है। इधर, आईपीएस की तबादला सूची भी जल्द आने की संभावना है।