किशोरी को बहला-फुसला कर ले भागे दो युवक
सीकर | दादिया इलाके से दो युवक एक किशोरी को घर से भगा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि रघुनाथगढ़ के एक पिता ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बेटी को सुभाष निवासी गुंगारा व अनिल निवासी जयपुर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे घर से बहला-फुसलाकर कर ले गए।