एक जून से ट्रेनों में ईको फ्रेंडली थैलियों में मिलेगा खाना
सीकर | अब ट्रेनों में ईको-फ्रेंडली यानी पर्यावरण-हितैषी थालियों में यात्रियों को खाना परोसा जाएगा। पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल और एक बार इस्तेमाल की जा सकने वाली ये थालियां गन्ने के वेस्ट मटेरियल से बनाई जाएंगी। एक जून से इसकी शुरुआत हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी समेत राजधानी व दुरंतो जैसी ट्रेनों से होगी।