शराब के नशे में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़
सीकर | पतासों की गली निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि भांजी रविवार को घर से आइसक्रीम लेने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में उसे राजू सैनी ने शराब के नशे में पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने मंगलवार को बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।