टोड़ी-माधोपुरा में आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज ने की बैठक
रैवासा| गाेरियां के पास टोडी-माधोपुरा गांव में भैरूंजी मंदिर में गुर्जर समाज की बैठक हुई। बैठक में सीकर जिला गुर्जर आरक्षण समिति का आयोजन किया गया। समाज के शीशराम गुर्जर ने बताया कि बैठक में 21 व्यक्तियों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने बैठक में निर्णय लिया कि कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला के नेतृत्व में समाज को आरक्षण दिलाएंगे। इसके लिए कितनी भी लड़ाई लड़नी पड़े। इस दौरान भरतपुर आरक्षण की रूपरेखा भी बनाई गई। बैठक में ख्यालीराम गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर, गौतम चनेजा, किशोर गुर्जर, हंसराज गुर्जर, मोहन गुर्जर, रोहिताश, राजपाल, लालचंद, बृजमोहन, मुकेश सहित अनेक गुर्जर समाज के लोग उपस्थित थे।