गुमशुदा युवती की तलाश में जुटी पुलिस
सीकर | रोडवेज बस डिपो से एक युवती सोमवार शाम को अचानक लापता हो गई। उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में राकेश पुत्र मोहनराम निवासी झीगर छोटी ने बताया कि उसकी साली सूकी पुत्री जगदीश निवासी जैसलाण-नागौर सोमवार शाम को बहन से मिलने के लिए नागौर से सीकर आई थी। रोडवेज डिपो से उतरने के बाद उसका कुछ पता नहीं लगा।