पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सरपंच, ग्राम सचिव, थानाधिकारी व दो कांस्टेबलों से परेशान ने मांगी इच्छा मृत्यु

सरपंच, ग्राम सचिव, थानाधिकारी व दो कांस्टेबलों से परेशान ने मांगी इच्छा मृत्यु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पीड़ित के साथ आए पिपराली के ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता | सीकर

पिपराली सरपंच, ग्राम सचिव, दादिया थानाधिकारी व दो कांस्टेबलों से परेशान पीड़ित ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु मांगी है। पीड़ित गीगराज पुत्र रामचंद्र निवासी पिपराली ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत पिपराली का खाली जीर्णशीर्ण भवन किराए पर लिया था। उस पर बिजली कनेक्शन व अन्य रिपेयरिंग करवा कर उसमें शिव कम्प्यूटर्स का काम शुरू किया। वह नियमित समय पर किराया भी देता रहा। उसके बाद से ही ग्राम सचिव पिपराली सुरेंद्र शर्मा, सरपंच पिपराली नाथूराम ने भवन को रघुनाथगढ़ थानाधिकारी को देना बताया। उसे खाली करने का नाेटिस भी दे दिया गया। कुछ पुलिस वालों पर धमकाने व रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने उक्त लोगों से न्याय के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है।

खबरें और भी हैं...