पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नवलगढ़ रोड पर कार को बचाने में बोलेरो से टकरा पलटी मिनी बस, 8 घायल

नवलगढ़ रोड पर कार को बचाने में बोलेरो से टकरा पलटी मिनी बस, 8 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ रोड पर पुलिया के पास बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह अचानक आई कार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी मिनी बस बोलेरो से टकरा कर पलट गई। घटना स्थल के सामने ही सदर और उद्योग नगर थानों से पुलिस पहुंच गई। पुलिस व लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़कर लाेगाें को बाहर निकाला। बस में करीब 22 सवारियां मौजूद थी। घटना में आठ जने घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रूट नंबर-4 की मिनी बस सवारियों को लेकर कटराथल से दूजोद की ओर जा रही थी, जैसे ही बस नवलगढ़ पुलिया के पास बस स्टैंड के पास पहुंची तो स्विफ्ट कार यूटर्न लेती हुई सामने आ गई। कार को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक भी लगाए, लेकिन मिनी बस अनियंत्रित होेकर एक बोलेरो से टकरा कर पलट गई। मिनी बस को पलटा देखकर तुरंत मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस तरह आ रही सामने कार।

आगे जाकर बस ऐसे पलट गई।

चार एंबुलेंस, एक 108 व दो फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची

मिनी बस पलटने की जानकारी प्रशासन को दी गई तो तुरंत मौके पर चार एंबुलेंस, एक 108 व दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। इसके बाद घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के जरिए एसके अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी घायलों के इलाज के लिए हादसे की जानकारी दे दी गई। इसके बाद दो क्रेन भी बुला ली गई।

बस पलटने से डीजल टैंक फटा | मिनी बस पलटने के बाद डीजल टंकी फट गई। इसके बाद टंकी से डीजल का रिसाव होने लग गया। सड़क पर चारों ओर तेल बिखर गया। बस से घायलों को निकालने के तुरंत बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से पानी का छिड़काव कर तेल को साफ करवाया गया। पुलिस ने बस में भी पानी का छिड़काव करवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को सीधा करवा कर साइड में खड़ा करवा दिया।

ये हुए घायल | हादसे में सविता प|ी कमलेश निवासी रानोली, सोना प|ी भारत कुमार निवासी कटराथल, उमा प|ी रामचरण निवासी कच्ची बस्ती सीकर, संतोष प|ी रामदयाल निवासी लाडनूं नागौर, निर्मला निवासी खूड़-सीकर, भावना निवासी कटराथल, रिया पुत्री बीरबल निवासी तेजा कालोनी, हुकमचंद निवासी दूजोद, शंकर पुत्र मोहनलाल निवासी सीकर घायल हो गए। सभी घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...