पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | राधाकिशनपुरा में मंगलवार रात को शॉर्ट सर्किट से दर्जी की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर व मशीनें जल गई। पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। राधाकिशनपुरा में रेलवे फाटक से 150 मीटर की दूरी पर खानदानी डेयरी के पास सुभाष सैनी की दर्जी की दुकान है। वह घर में ही दुकान करता है। दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी दुकान में अचानक आग लग गई। लोगों की मदद से उसने दुकान में लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पाया। सूचना पर उद्योग नगर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान में रखा सारा सामान आग से जलकर राख हो गया।

सीकर. आग से जली दुकान व सामान।

खबरें और भी हैं...