सीकर में देर रात बूंदाबांदी, अंधड़ से कई गांवों में टीनशैड उड़े
दिनभर मौसम के मिजाज बदले रहने के साथ ही इलाके में मंगलवार को सीकर शहर व रामगढ़ शेखावाटी के कई स्थानों पर देर रात तेज हवा व गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ में टीनशैड उड़ गए, पेड़ टूट कर रास्तों में गिर गए तथा बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। सीकर सहित कई स्थानों पर देर रात तक बिजली गुल रही। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज गर्जना और अंधड़ के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई।
अचानक एक डिग्री चढ़ गया पारा | चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम 27.8 डिग्री तथा फतेहपुर में अधिकतम 42.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में सोमवार को अधिकतम 43.7 व न्यूनतम 25.0 तथा फतेहपुर में अधिकतम 41.5 व न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा।