निरीक्षण में फिर मिली खामियां, ब्लड कंपोनेट सेंटर को नहीं मिला लाइसेंस
एसके अस्पताल ब्लड कंपोनेंट सेंटर के निरीक्षण में औषधि नियंत्रक विभाग को खामियां मिली हैं। इसलिए विभाग ने ब्लड कंपोनेंट का लाइसेंस रोक लिया है। औषधि नियंत्रक विभाग गाजियाबाद की टीम दूसरी बार मंगलवार को ब्लड कंपोनेंट सेंटर का निरीक्षण आई।
पहले निरीक्षण में टीम को छह तरह की खामियां मिली थी, लेकिन पीएमओ ने खामियां दूर किए बिना दूसरा निरीक्षण कराया। निरीक्षण में ब्लड कंपोनेंट सेंटर की साफ-सफाई नहीं मिली। सेंटर पर मरीजों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करने होर्डिंग नहीं लगा रखे थे। सेंटर का फर्नीचर भी नियमानुसार नहीं था। इसी तरह फर्श की फीनिशिंग भी नियमानुसार नहीं थी। िनरीक्षण टीम के अनुसार, वेटिंग एरिया में मरीजों के लिए एसी नहीं लगाए हुए मिले। सेंटर पर तकनीकी सुपरवाइजर की नियुक्ति भी नहीं थी। इसलिए गाजियाबाद से पहुंचे औषधि नियंत्रक मनोज चौधरी सेंटर से शुरू करने की परमिशन रोक ली है। सेंटर पर जरूरी सुविधाएं जुटाने के बाद ही लाइसेंस इश्यू किए जाने की बात कही है। निरीक्षण औषधि नियंत्रक अधिकारी मनोज टोंगरा, मनोज गढ़वाल शामिल थे।