पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रसीदपुरा मंडी में 60 भूखंडों के लिए प्याज व्यापारी कर सकेंगे आवेदन

रसीदपुरा मंडी में 60 भूखंडों के लिए प्याज व्यापारी कर सकेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर कृषि उपज मंडी के अधीन रसीदपुरा प्याज मंडी में नए सिरे से भूखंड आबंटन की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होगी। कृषि उपज मंडी समिति सीकर द्वारा मंडी में प्रस्तावित 60 दुकानों के भूखंड आबंटन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। निदेशालय की गाइड लाइन के अनुसार रसीदपुरा मंडी को जिंस विशिष्ट प्याज मंडी का दर्ज दिया गया है। इसमें केवल प्याज कारोबारी ही भूखंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मंडी में जून के प्रथम पखवाड़े तक व्यापारियों से भूखंडों के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद संभवतया जुलाई माह में लॉटरी के जरिए भूखंड आबंटित जाएंगे। फिलहाल विपणन विभाग ने रसीदपुरा प्याज मंडी का अस्तित्व फतेहपुर से हटाकर सीकर कृषि उपज मंडी समिति के अधीन रखा है। प्याज उत्पादन का सीजन देखते हुए विभाग ने मंडी में कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंडी सचिव देवेंद्र सिंह बारेठ का कहना है कि निदेशालय की गाइड लाइन के अनुसार रसीदपुरा मंडी को जिंस विशिष्ट प्याज मंडी का दर्ज दिया गया है। मंडी में 12 दुकानें महिला कृषक व्यापारियों के नाम से आबंटित की जाएगी। इसमें एस-एसटी वर्ग की महिला कृषक भी आरक्षण के अनुसार आवेदन कर सकेंगी।

परिसीमन क्षेत्र बदलने से एक साल देरी से होगा भूखंड आबंटन

मंडी कैंपस डवलपमेंट के कार्य जनवरी-फरवरी में ही पूरे कर फतेहपुर मंडी समिति को हैंडओवर किया गया था। कैंपस डवलपमेंट से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर मंडी का परिसीमन क्षेत्र फतेहपुर से हटाकर सीकर मंडी के अधीन कर दिया था। लंबे समय तक सीकर मंडी द्वारा सभी तरह के कार्यों के लिए डवलपमेंट की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की गई।

मंडी में प्याज के साथ होगा सब्जियों का भी कारोबार | प्याज मंडी में व्यापारियों को सब्जियों की दूसरी जिंसों का कारोबार करने का भी मौका मिलेगा। क्योंकि निदेशालय ने मंडी समिति के मार्गदर्शन पर रसीदपुरा प्याज मंडी को जिंस विशिष्ट प्याज मंडी का दर्ज दिया है। इसमें व्यापारियों को सब्जियों की अन्य जिंसों के कारोबार की भी छूट रहेगी। प्याज मंडी शुरू होने से फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ व धोद पंचायत समिति के दो दर्जन गांवों के करीब 20 हजार किसानों को फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...