पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सूदखोरी के आरोप में हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार

सूदखोरी के आरोप में हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर में लाखों रुपए ब्याज पर चलाने के लिए देने और खाली चेक व स्टांप की आड़ में मकान नाम करवाने के मामले में फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने हार्डकोर अपराधी अरविंद उर्फ अंकुर को गिरफ्तार कर किया है। कोतवाल उदयसिंह यादव ने बताया कि 28 अप्रैल काे वार्ड 37 निवासी गिरधारी टेलर ने एसपी को परिवाद दिया कि ओमप्रकाश उर्फ बाबा व अरविंद उर्फ अंकुर शर्मा पर ब्याज पर लाखों रुपए लोगो को दिलवाने और बदले खाली चेक व स्टांप लेने की बात कही थी। आरोपियों द्वारा ब्याज पर दिए कुछ रुपए नहीं आने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। सोमवार को मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर हार्डकोर अपराधी अरविंद उर्फ अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। सूदखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी अरविंद उर्फ अंकुर फतेहपुर कोतवाली थाने का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसका पिता ओम प्रकाश उर्फ बाबा कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

खबरें और भी हैं...