सीकर | सीए-सीपीटी मॉक टेस्ट के प्रथम चरण का आयोजन 27 मई को होगा। मॉक टेस्ट रविवार को अशोक विहार राणी सती रोड स्थित ब्रांच कार्यालय में दो पारियों में होगा। प्रथम पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगी। दूसरा चरण 10 जून को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून है। फीस 100 रुपए निर्धारित की गई है।