सीकर | स्वास्थ्य विभाग ने एसके अस्पताल में बने ब्लड कंपोनेट सेंटर में तकनीकी सुपरवाइजर की नियुक्ति की है। डूंगरपुर जिले की झूथरी पीएचसी से अमृतराज सैनी को एसके अस्पताल की ब्लड कंपोनेंट में लगाया है। तकनीकी सुपरवाइजर की नियुक्ति होने से अब लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे मरीजों को फायदा होगा।