सीकर | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार सुबह होने वाली अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण जिला डाक मंडल की 396 शाखाओं के ग्रामीण डाकघरों में कार्य ठप रहेंगे। सोमवार को हुई डाक विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण विफल रही।