सीकर| जयपुर रोड स्थित गंगा हुंडई में सेवा गुणवत्ता माह 31 मई तक चलेगा। इसके तहत वर्कशॉप हुई। वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। ग्राहकों को कार धोने, उच्च तकनीक सेवा, रखरखाव और अन्य सेवा संबंधित तकनीक से अवगत कराया। जनरल मैनेजर राजपाल बुरड़क ने बताया कि ग्राहक संतुष्टि ही मुख्य ध्येय है। बुरड़क ने बताया कि ग्राहक को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।