पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बच्चों का पेंटिंग के जरिए संदेश स्वस्थ और खुश रहना है तो आज से योग का यह कैलेंडर जीवन में अपना लीजिए

बच्चों का पेंटिंग के जरिए संदेश-स्वस्थ और खुश रहना है तो आज से योग का यह कैलेंडर जीवन में अपना लीजिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. यह बच्चों का ‘योग’ हैं। इस पेंटिंग के जरिए सीकर को योग की तरफ बढ़ने का संदेश दिया है। स्काउट्स के शिविर में बच्चों ने योग की ताकत, उसकी जरूरत और फायदे बताने के लिए यह पेंटिंग बनाई। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। पूरी दुनिया योग की तरफ तेजी से बढ़ रही है। हमारे सीकर में भी युवा योग को अपना रहे हैं। स्मृति वन में भी सुबह लोग बड़ी संख्या में योग के लिए आते हैं। दैनिक भास्कर भी अपील करता है कि सेहतमंद रहने के लिए जीवन में योग को अपनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांवों में शिविर लगाएं।

तक बढ़ोतरी हुई है एक साल में योग करने वालों की संख्या में। एसोचैम के सर्वे के मुताबिक, योग की तरफ लोग तेजी से बढ़े हैं। योग सेहतमंद रहने के लिए अपना रहे हैं।

53% कंपनियों ने कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए योग सेशन की शुरुआत कर दी है।

193 से ज्यादा देश योग को अपना चुके हैं। भारत में प्रचार तेजी से हो रहा है।

35% तक बढ़ी है योग शिक्षकों की मांग देशभर में। लगातार नए-नए सेशन आयोजित होने लगे हैं।

12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका हैं योग और आयुर्वेद से जुड़ा कारोबार।

फोटो : विशाल सैनी

खबरें और भी हैं...