पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति को किया गिरफ्तार

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले खाटूश्यामजी कस्बे में अपनी जान देने वाली सारिका शर्मा के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मनस्वी चौधरी ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने अब तक हुई जांच के बाद पति गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में विवाहिता के परिजनों के बयान हुए हैं और पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई जयपुर निवासी मनोज कुमार ने अपनी बहन की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में उसके पति गुलशन, सास व दो ननद पर आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम सीकर के एसके अस्पताल में करवाया था। अस्पताल से पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पति को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

गुलशन कुमार

खबरें और भी हैं...