पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राज्य स्तर पर सम्मानित नर्सिंगकर्मी का सम्मान

राज्य स्तर पर सम्मानित नर्सिंगकर्मी का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य स्तर पर सम्मानित नर्सिंगकर्मी का सम्मान

सीकर|
नर्सिंग सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेल मेडिकल वार्ड के इंचार्ज बनवारीलाल बराला का एसके अस्पताल में सम्मान किया गया। बराला को 12 मई को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रिसिंपल डॉ. गोवर्धन मीना, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. हरिसिंह, अरिस्दा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मणसिंह ओला और नर्सिंग अधीक्षक बजरंगलाल मीना ने उन्हें सम्मान का हकदार बताया। भगवानाराम राड़ ने बताया कि बनवारीलाल ने मेल मेडिकल वार्ड इंचार्ज रहते हुए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना और मरीजों के इलाज में बेहतरीन कार्य किया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...