मंडावरा से जयपुर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले सेना के जवान के लापता होने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हर्ष के बलबीर ने रिपोर्ट दी कि उसका बहनोई मंडावरा निवासी बलबीर सिंह (40) जयपुर में सेना में तैनात है और वह अपने घर से कार लेकर 14 मई को सुबह आठ बजे जयपुर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। दोपहर 1.30 बजे उसके मोबाइल पर परिजनों की बात हुई तो उसने जयपुर पहुंचने की जानकारी दी, लेकिन उसी दिन शाम को उसकी यूनिट से उसके ड्यूटी पर नहीं आने की जानकारी मिली। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर में तैनात सेना का जवान मंडावरा से गाड़ी लेकर निकला था