आयुर्वेद नर्सेज ने बताई उपनिदेशक को समस्या प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे
सीकर | आयुष नर्सेज पदाधिकारियों ने सोमवार को उपनिदेशक से मिलकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। उपनिदेशक महावीर प्रसाद शर्मा ने नर्सेज की समस्याओं को दूर करने पर सहमति दी। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कराकर निदेशालय भेजना तय किया। अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के छीतरमल सैनी ने बताया कि औषधालयों में कार्यरत चिकित्सकों के अवकाश के दौरान नर्सेज को व्यवस्थार्थ लगाए जाने एवं रोगी की चिकित्सा के संबंध में प्रस्ताव बनाने, नर्सेज के बकाया यात्रा भत्ते बिलों व एसीपी एरियर आदि का भुगतान समय पर करने, पहचान पत्र तैयार करने, एसआई, जीपीएफ और एनपीएस पास बुकों का संधारण कराने का आश्वासन दिया।