पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक अदालत में दिए 32 गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत में दिए 32 गैस कनेक्शन

सीकर | धोद के मंडावरा अटल सेवा केंद्र में सोमवार को राजस्व अभियान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में धोद उपखंड अधिकारी भावना गर्ग ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 32 घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर मंडावरा सरपंच शशि कुमावत, विकास अधिकारी विक्रमसिंह, प्रवर्तन निरीक्षक इंद्रपाल मीणा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सरपंच ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए चार वजन मशीन प्रदान की।

शहीद की मां को दिया 1.92 लाख का चेक



सीकर | दूजोद के शहीद अशोक सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शहीद स्मारक पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी कर्नल सागरमल सैनी ने शहीद के घर जाकर उनकी मां चाव कंवर को मुख्यमंत्री सहायता राशि के तहत एक लाख 92 हजार का चेक दिया। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग की वरिष्‍ठ सहायिका सरोज देवी, गिरधारी लाल सैन आदि मौजूद थे।

राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया



सीकर | जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पीएस जाट की अध्यक्षता में सोमवार को राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व काबिना मंत्री राजेन्द्र पारीक, सुभाष महरिया, परसराम मोरदिया, विधायक नंदकिशोर महरिया, ओमप्रकाश झीगर, सभापति जीवण खान, चांद खां मुगल, वेदप्रकाश राय, गोविंद पटेल, कुलदीप रणवां, राजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र गिठाला, भंवरलाल वर्मा, फूलसिंह ओला, किशन चौहान, रविकांत तिवारी, जयंत निठारवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।

एक उपाध्यक्ष व तीन महासचिव बनाए

सीकर | वीर तेजा सेना की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन महासचिव व एक उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अशोक भूकर की अध्यक्षता में गोविंदम मार्केट में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर चौधरी की सहमति से जिलाध्यक्ष ने विजय पूनियां, पंकज बीजला, मनीष बाजिया को जिला महासचिव व बजरंगलाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बलबीर थोरी, सांवरमल मुवाल, कैलाश ढाका, हरिसिंह बाजिया, प्रशांत मंगावा, जीतू गोठड़ा, छाजूराम मंगावा, शिवराज बुरड़क, ओमप्रकाश देवंदा, धर्मेंद्र डोरवाल, सुरेश कुड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

सीकर | प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने को लेकर महिला बाल विकास विभाग के समेकित कुपोषण व समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षक व सीडीपीओ को कुपोषण दूर करने के लिए योजना व क्रियान्वयन के गुर बताए जाएंगे। प्रशिक्षण दो चरण में होगा। पहला चरण 22 से 27 मई व दूसरे चरण का प्रशिक्षण 11 से 21 जून तक आयोजित किया जाएगा।

शिक्षकों ने किया शिविर का बहिष्कार

सीकर। राजस्थान में शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करवाने की मांग को लेकर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा। आवासीय शिविरों में जाकर प्रदर्शन कर शिविर के बहिष्कार का संकल्प लिया। ज्ञापन में शिविर को गैर आवासीय किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विपिन प्रकाश शर्मा, शशिभूषण शर्मा, रामचन्द्र खीचड़, भंवरसिंह के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...