दैनिक भास्कर का समर-कैंप : मस्ती की पाठशाला में ब्यूटी टिप्स सीख रही हैं युवतियां, युवाओं में स्केटिंग की ललक
सीकर. दैनिक भास्कर व सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कैंप मस्ती की पाठशाला में युवतियाें में ब्यूटी टिप्स सीखने को लेकर खासा उत्साह है। युवा वर्ग में स्केटिंग को लेकर आकर्षण है। कैंप में पांचवें दिन सोमवार को भी भागीदारों में खासा उत्साह नजर आया। 20 से ज्यादा एक्टिविटीज का आयोजन किया गया है। कैंप में लोगों की भागीदारी को देखते हुए रजिस्ट्रेशन तिथि को 23 मई तक बढ़ा दिया है। आवेदन सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक जमा किए जा रहे हैं। कैंप की सहसहयोगी संस्था श्रीराम पापड़ प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर को बनाया गया है।