पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 17 माह बाद खंडेला सीएचसी में गायनी स्पेशलिस्ट लगाया

17 माह बाद खंडेला सीएचसी में गायनी स्पेशलिस्ट लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय बाद खंडेला सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को गायनी स्पेशलिस्ट सेवाएं मिलेंगी। बंशीधर बाजिया स्वास्थ्य मंत्री बनने के 17 माह बाद खंडेला सीएचसी में गायनी स्पेशलिस्ट का स्थानांतरण कराने में सफल हो पाए। बाजिया ने इससे पहले सीएचसी पर दो बार कार्य व्यवस्था पर डॉक्टरों की नियुक्ति की, लेकिन दोनों ही बार वहां पर डॉक्टर नहीं पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग के उपशासन सचिव पारसचंद जैन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राजकीय चिकित्सालय नीमकाथाना से गायनी स्पेशलिस्ट डॉ. शारदा मील का स्थानांतरण सीएचसी खंडेला में किया गया है। बंशीधर बाजिया 10 दिसंबर 2016 को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने थे। कस्बे के लोगों ने तब से खंडेला में गायनी स्पेशलिस्ट लगाने की मांग रखी थी, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने इस दौरान दो बार कार्य व्यवस्था के तहत गायनी स्पेशलिस्ट की ड्यूटी लगवाई। दोनों ही बार डॉक्टरों ने वहां ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। खंडेला कस्बे की महिलाओं को डिलीवरी के लिए सीकर या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब सीएचसी पर गायनी स्पेशलिस्ट की नियुक्ति होने से गर्भवती महिलाओं को इलाज में सहूलियत मिलेगी। इधर, जनाना अस्पताल में भी बाजिया ने गायनी स्पेशलिस्ट लगाने का वादा किया था, लेकिन जनाना अस्पताल में अभी तक अतिरिक्त गायनी स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई है। क्योंकि जनाना अस्पताल में मरीजों के भार के मुकाबले स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। 24 घंटे आउटडोर संचालन में परेशानी आ रही है।

खबरें और भी हैं...