पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 26 से शुरू होगी सहकारी बैंकों के कर्जदार किसानों की ऋणमाफी

26 से शुरू होगी सहकारी बैंकों के कर्जदार किसानों की ऋणमाफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने प्रदेशभर में सहकारी बैंकों के कर्जदार किसानों को ऋणमाफी का तोहफा देने की तैयारी पूरी कर ली है। बैंकों द्वारा प्रथम चरण में 26 व 28 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर कर्जमाफी शिविर लगाए जाएंगे। इसमें संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति क्षेत्र के कर्जदार किसान को ऋणमाफी कार्ड वितरित किए जाएंगे।

कार्ड में यह स्पष्ट उल्लेख रहेगा कि किसान के सहकारी बैंक अकाउंट में राज्य सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक कुल कितने रुपए की कर्जमाफी की गई है। प्रथम दो दिन लगने वाले ऋणमाफी शिविर मॉडल कैंप हैं। शेष ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बैंक के अपडेट कार्यक्रम के अनुसार ही ऋणमाफी कैंपों के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा। सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक सीकर के अधीन प्रथम चरण में 26 मई को पिपराली व 28 मई को धोद क्षेत्र के लोसल ग्राम सेवा सहकारी समिति में ऋणमाफी कार्ड वितरण कैंप लगाए जाएंगे।

आधार व भामाशाह कार्ड से ही मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

सबसे पहले ऋणमाफी का लाभ बैंक अकाउंट से आधार व भामाशाह कार्ड लिंक कराने वाले किसानों को दिया जाएगा। जो किसान अपने बैंक अकाउंट से आधार व भामाशाह कार्ड लिंक कराने में देरी कर रहे हैं, उन्हें ऋण माफी कार्ड के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है। कार्ड जारी होने की तिथि से ही किसान के बैंक खाते में बकाया ऋण राशि जमा हो जाएगी।

सीकर की 212 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कार्यक्रम जल्द जारी होगा : सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक सीकर के एमडी सुरेंद्रसिंह का कहना है कि सीकर जिले में बैंक के अधीन 212 ग्राम सेवा सहकारी समिति संचालित हैं। प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में ऋणमाफी कैंप आयोजित करने के लिए जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

ऋणमाफी के दायरे में आएंगे 30 सितंबर 2017 तक के बकायादार किसान : सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ऋणमाफी का लाभ 30 सितंबर 2017 तक बकायादार रहने वाले किसानों को ही दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस अवधि के बाद बकाया ऋण जमा करवाकर नए सिरे से कर्ज लेने वाले किसान भी लाभ की श्रेणी में माने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...