पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 80 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क सफर

80 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में 80 साल से ज्यादा उम्र वाले महिला-पुरुष निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। अटेंडेंट को किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इस संबंध में रोडवेज प्रबंधन ने सभी रोडवेज डिपो को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। निशुल्क यात्रा के लिए सीनियर सिटीजन को स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। अटेंडेंट को भी सीनियर सिटीजन के स्मार्ट कार्ड के आधार पर 50 फीसदी किराए में छूट मिलेगी। पीआरओ सुधीर भाटी ने बताया कि 80 साल या इससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को निशुल्क यात्रा स्मार्ट कार्ड के लिए आयु प्रमाण पत्र व स्थाई निवास प्रमाण आदि दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

खबरें और भी हैं...