जयपुर में आयोजित पेंथर क्रिकेट कप (अंडर-16) में सुरभि क्रिकेट एकेडमी ने लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी को 276 रनों से हराया। निदेशक संदीप सैनी ने बताया की एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 341 रनों का लक्ष्य रखा। लोकेश सैनी ने 80 धर्मवीर सैनी 55 सोहन जैफ 46 रनों का योगदान दिया। लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी 11 ओवर में मात्र 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुरभि एकेडमी के बॉलर रजानूर आलम ने पांच विकेट लिए।
रजानूर व लोकेश