पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बोर्ड मेरिट 2017 : अरुण राज्य में दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे

बोर्ड मेरिट 2017 : अरुण राज्य में दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल के थ्री टॉपर की सूची जारी कर दी। इसमें भी सीकर ने कब्जा जमाया है। नवजीवन साइंस स्कूल के 12वीं कक्षा के अरुण प्रसाद सैकंड और मनोज कुमार तीसरी रैंक पर रहे हैं। 24 मई को अजमेर में होने वाले दीक्षांत समारोह में इन स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। अरुण ने 98.40 फीसदी अंकों के साथ सैकंड और मनोज कुमार ने 98.20 फीसदी अंकों के साथ राज्य मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अरुण बीकानेर के नमरासर गांव का रहने वाला है। उसने हाल में जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। अरुण के पिता किसान हैं। वे बताते हंै कि दसवीं क्लास पढ़ने के लिए वह जब बीकानेर के एक स्कूल में गया और वहां अंग्रेजी के टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक आए तो मुझे लगा कि मैं माता-पिता के सपने साकार कर सकता हूं। इसके बाद दसवीं में 97 फीसदी अंकाें के साथ अरुण ने मेरिट में जगह बनाई। वह आईएएस बनना चाहता है। उसने बताया कि हर दिन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी के साथ-साथ वह चैप्टर को अलग-अलग भागों में बांटकर पढ़ाई करता है। इसी तरह राज्य में तीसरे स्थान पर रहने वाला मनोज कुमार नागौर का रहने वाला है। उसके पिता दुर्गाराम सरकारी शिक्षक हैं। उसने बताया कि सफलता के लिए जरूरी है कि सेल्फ स्टडी करें। कहीं पर भी उलझन हो तो टीचर्स की मदद जरूर मांगे। स्कूल के मानद निदेशक शंकरलाल बगड़िया का कहना है कि राज्य की तीन मेरिट में से दो पर स्कूल के स्टूडेंट्स का रहना साबित करता है कि वे बच्चों और पेरेंट्स के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं। स्कूल ने साल 2016 में पांच और 2015 में तीन राज्य मेरिट दी थी।

सुमित भी तीसरे स्थान पर रहा

इसी तरह 12वीं विज्ञान में ही एसबीएस मेमोरियल स्कूल सबलपुरा के सुमित अजमेरा ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। बांसवाड़ा के रहने वाले सुमित अजमेरा ने बताया कि वह शुरुअात से तैयारी कर दी थी। स्कूल में पढ़ाई जाने वाली सभी बिंदुओं को हॉस्टल में जाकर दोहराता था। उसने सफलता का शिक्षकों को दिया है।

अरुण

मनोज

खबरें और भी हैं...