पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जयपुर जा रहे युवक को लिफ्ट देने के नाम पर बोलेरो सवारों ने सरियों से पीटकर जोहड़ी में पटका

जयपुर जा रहे युवक को लिफ्ट देने के नाम पर बोलेरो सवारों ने सरियों से पीटकर जोहड़ी में पटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा के बीरम का बास के एक युवक को मुकुंदगढ़ मंडी से सीकर तक लिफ्ट देने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर बोलेरो सवार युवकों ने सरियों से पीटा। इसके बाद उसे घायल हालत में रात 11.30 बजे गुंगारा गांव की अरायली जोहड़ी में पटक कर चले गए। पुलिस ने घायल हालत में एसके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दादिया पुलिस की सूचना पर आई मुकुंदगढ़ पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान पर पांच लोगो पर सरियों से मारपीट कर 1.40 लाख रुपए निकालने का मामला दर्ज कर लिया है।

एएसआई नाथू सिंह ने बताया कि गुंगारा सरपंच ने अरायली जोहड़ी में एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने रणजीतपुरा तन बीरम के बास के अशोक जाट को घायल अवस्था में एसके अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अशोक ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से गुरुवार 3 बजे जयपुर जाने के लिए निकला था। मुकुंदगढ़ मंडी में जयपुर की बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर में पांच लोगो ने उसे सीकर छोड़ देने के नाम पर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में सवार होने के बाद इन पांचों लोगो ने उसके साथ सरिए से मारपीट करने लगे। मुकुंदगढ़ पुलिस ने इंद्रपुरा के राजू जाट, राजू के भाई ओमप्रकाश, राकेश चाहर व दो अन्य के विरुद्व मामला दर्ज कर लिया है। एसके अस्पताल में भर्ती रणजीतपुरा, बीरम का बास मंडावा के अशोक कुमार जाट ने पर्चा बयान दिया कि बलवंतपुरा के निकट मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी से पाइप व सरिए निकाल दोनों हाथ व पैरों पर मारी, जिससे उसे चोटें आई।

खबरें और भी हैं...