दांतारामगढ़ | नरेगा संविदा कार्मिकों को नियमित करने की मांग को लेकर लगातार 11वें दिन सामूहिक अवकाश पर रहकर कार्य का बहिष्कार किया। वहीं पंचायत समिति के सामने धरना दिया ।
सीकर| मनरेगा कर्मिक संघ राजस्थान के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी पंचायत समितियों के कर्मिक का सामूहिक अवकाश जारी रहा। मनरेगा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव के संविदाकर्मियों की नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर एक मई से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि सांसद और विधायक को राज्य सरकार से भर्तियों पर नियुक्ति सूची जारी करवाने का आवश्वासन दिया था।
लक्ष्मणगढ़| मनरेगा संविदा कर्मियों के समर्थन में पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी अनिश्चितिकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। यह जानकारी राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष टंवर सिंह शेखावत ने दी। इस अवसर पर राकेश सैनी, कमलेश सैन, कुलदीप चिराणिया, नरपत सिंह, कमल जोशी मौजूद रहे।