शाहपुरा-भीलवाड़ा में आयोजित सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सीकर टीम ने पहले दिन जया स्कूल के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और एक सिल्वर एवं तीन ब्रांज पदक जीते। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भाग ले रहे हैं। 50 मीटर बेक स्ट्रोक में गोल्ड कुसुम को, सिल्वर मनमोहित को और ब्रांज पदक दीपिका सिंह, मनमोहित और लोकेश को दिया गया। प्रतियोगिता 20 मई तक होगी।
उदयपुर मेंं होने वाले सीनियर एथलीट के राज्यस्तरीय टूर्नामेंट काे लेकर ट्रायल आज
सीकर | उदयपुर में होने वाले राज्यस्तरीय सीनियर एथलीट प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को जिला स्टेडियम में सुबह छह बजे से युवाओं के ट्रायल होंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेजों के साथ सुबह छह बजे स्टेडियमम में पहुंचना होगा। स्टेडियम में पांच किमी दौड़ सुबह छह बजे से शुरू होगी। इसके साथ यहां पर जंप और थ्रो के ट्रायल लिए जाएंगे। इन ट्रायलों में केवल सीकर जिले के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
खेल-समाचार
शाहपुरा-भीलवाड़ा में हुई सबजूनियर प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए।
यूथ बास्केटबॉल की सीकर टीम आज जैसलमेर में खेलेगी सेमीफाइनल मुकाबला
सीकर | जैसलमेर में आयोजित यूथ बास्केटबॉल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सीकर की टीम शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। कोच महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने क्वाटर फाइनल मुकाबला जैसलमेर जिला टीम से खेला, जहां टीम ने 61-30 के अंकों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम के खिलाड़ी जयदीप 15 अंक और बंटी ने 17 अंक बनाए।