फतेहपुर राेड पर पांच माह पूर्व बाइक व रोडवेज बस की टक्कर में बस को आग लगाने वाले दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोहम्मद हसन पुत्र उस्मान गनी निवासी वार्ड दो बहलीम मंजिल के पीछे फतेहपुर रोड व सदाम पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मदीना मस्जिद के पास वार्ड 48 सीकर को फतेहपुर रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों पांच माह से फरार थे। उन्होंने बताया कि 28 दिसम्बर को शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर फतेहपुर रोड पर एक बाइक सवार व एक रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोडवेज बस को आग लगा दी थी। इसके बाद रोडवेज चालक के साथ मारपीट कर मौके पर पहुंचे पुलिस जाप्ते के साथ भी जानलेवा हमला किया था। मौके पर पुलिस की सरकारी मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
बस को आग लगाने वाले आरोपी