पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सट्‌टे की कार्रवाई : पुलिस बराल और ठेहट गैंगों के रिकॉर्ड जुटा रही

सट्‌टे की कार्रवाई : पुलिस बराल और ठेहट गैंगों के रिकॉर्ड जुटा रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराध की दुनिया में पैर जमाने के बाद गैंग आईपीएल मैचों के सट्‌टे में भी सक्रिय है। आनंदपाल की मौत के बाद से सक्रिय सुभाष बराल और राजू ठेहट के गुर्गे जिले में सट्टा कारोबार चला रहे हैं। हालांकि दोनों ही अभी जेल में बंद हैं। इसके बावजूद जेल में बैठ कर अपने गुर्गे के साथ संपर्क में रहते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों गिरोह के गुर्गे पूरी तरह से सट्टा कारोबार में अपने पैर जमा चुके हैं। पुलिस सट्टे में शामिल दोनों गिरोह के लोगों की लिस्ट बना रही है। बराल और राजू ठेहट जेल में बैठे ही दोनों ही अपने गुर्गों के जरिए सट्टे में पैसे लगवाते हैं। सट्टा कारोबार में शामिल इनके गुर्गे जीत जाने के बाद अगले दिन जाकर रुपए ले लेते हैं और हार जाने के बाद इनसे कोई रुपए लेने नहीं आता है। अगर इनके रुपए किसी के पास बकाया होते हैं तो उसे धमकाकर मारपीट कर रुपए वसूल लिए जाते हैं। इनका पैसा किसी भी सूरत में डूबता नहीं है। इसके बाद पीड़ितों काे धमका कर उनसे वसूली करते हैं। बदमाशों के डर के कारण लोग पुलिस के पास भी नहीं जा पाते हैं।

छगनलाल | राजू ठेहट गिरोह का गुर्गा छगन सट्टे का बड़ा बुकी है। वह जयपुर में बुकी चलाता है। सीकर में बड़े बुकियों के संपर्क में रह कर सट्टा चलाता है। वह नीमकाथाना में एक अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में भी गिरफ्तार हो चुका है। वह वार्ड नंबर-21 धोद रोड पर रहता है। पुलिस ने इसके पास से सट्टे के 1.45 लाख रुपए बरामद किए थे।

पप्पू खीचड़ : पप्पू खीचड़ उद्योग नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अभी सट्टा कारोबार में सक्रिय है। इसके खिलाफ उद्योग नगर थाने में मारपीट, शराब तस्करी के सात मुकदमे दर्ज है। वह वार्ड नंबर 37 में रहता है। छगन के घर पर पुलिस ने सर्वेश के साथ सट्टा खेलते हुए पकड़ा था।

खबरें और भी हैं...