मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में नगर परिषद द्वारा बारिश में दो लाख लीटर पानी बचाने का स्ट्रेक्चर तैयार किया गया है। मानसून सीजन से पहले काम पूरा करने और अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने पर जेईएन प्रवीण कुमार को जयपुर में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रवीणकुमार को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
नगर परिषद द्वारा माधव सागर, नेहरू पार्क को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ गया है। आसपास की बिल्डिंगों की छत से पानी सीधे तालाब तक लाया जाएगा। इसी तरह मुख्य शहर में बिल्डिंगों को पाइप लाइन से जोड़ते हुए बावड़ी तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दो किमी लाइन बिछाई गई है। नानी बीहड़ में इकट्ठा होने वाले पानी को ट्रीट कर उपयोग में लेने के लिए 7.5 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया।
प्रवीण कुमार