पिपराली में जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, अध्यक्षता कर रहे सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विशिष्ट अतिथि विधायक रतन जलधारी ने फीता काटकर केंद्र व हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि पिपराली व सीकर के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी गई। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत एसके अस्पताल के साथ पिपराली चिकित्सालय व जनाना हॉस्पिटल शामिल होंगे। पिपराली में 10.5 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जा रहा है। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र व 20 एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए रूरल ट्रेनिंग सेंटर भी पिपराली में ही बनाया जाएगा। विधायक रतन जलधारी ने कहा कि एसके अस्पताल में जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू होगा। नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य रिछपाल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल सिंह ख्यालिया, कर्नल जगदेव सिंह कृष्णिया, बाबूसिंह बाजौर, इंदिरा चौधरी, नीलम मिश्रा, डॉ. गोवर्धन मीणा, बजरंगलाल मीणा, डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला, डॉ. हरिसिंह शामिल थे। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सागरमल सैनी, पिपराली सरपंच नाथूराम आदि शामिल थे। संचालन सरोज लोयल ने की।
नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि।