पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

39.80 पारा, 15 घंटे 14 मिनट का रमजान का पहला जुमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. मुस्लिम समाज की ओर से अल्लाह की इबादत के पाक महीने रमजान की शुरुआत शुक्रवार को हुई। जुमे के दिन पहला रोजा आने से इबादत का उत्साह दुगुना हो गया । इबादतगाहों में रोजेदारों ने नमाज अता कर अमन-चैन की खुदा से दुआ की। रमजान के तीसवें रोजे के बाद ईद मनाई जाएगी। पहले रोजे के साथ माह-ए-रमजान का आगाज किया गया और अकीदतमंद शिद्दत से इबादत में डूब गए। इस्लामिक कैलेंडर के नौवें माह के रूप में यह पवित्र महीना इबादत का महीना है। खुदा की दी हर नेमत के लिए उसे शुक्रिया करने व रोजा रखकर उसके प्रति आभार जताने का नाम ही रमजान है। गर्मी में 15 घंटे तक भूखे-प्यासे रहकर इबादत करने वाले अकीदतमंद खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए इफ्तार करते दिखे। दिनभर की भूख-प्यास उनके जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं ला सकी थी।

खबरें और भी हैं...