पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रेलवे को सीकर पलसाना ट्रेन 15 दिन में चलानी होगी

रेलवे को सीकर-पलसाना ट्रेन 15 दिन में चलानी होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर से पलसाना तक रेल चलाने के लिए रेलवे के पास अब सिर्फ 15 दिन बाकी रह गए हैं। अगर इस दौरान रेल नहीं चलाई गई तो सीआरएस से दोबारा अनुमति लेनी होगी। सीकर-पलसाना रेलवे ट्रैक का 82 दिन पहले सीआरएस हुआ था। नियमानुसार सीआरएस रिपोर्ट जारी होने के 90 दिन में ट्रेन का संचालन करना होता है। सीकर-चूरू चलने वाला रैक काफी समय स्टेशन पर ही खड़ा रहता है। ऐसे में रेलवे इस ट्रेन को पलसाना-चूरू चला सकता है, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हो पाई। हालांकि सीकर-पलसाना के बीच पड़ने वाले गोरिया स्टेशन को क्रॉसिंग सेंटर बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि सीकर-पलसाना ट्रैक का जायजा लेने के लिए 26 फरवरी को सीआरएस का दौरा हुआ था। इस मामले में एडीआरएम ऑपरेशन आरपी मीणा का कहना है कि इस ट्रैक पर रेल संचालन का प्रस्ताव हैड क्वाटर भेजा हुआ है। जल्द ही ट्रेन शुरू की जाएगी।

सीकर-दिल्ली के बीच भी नहीं मिली नियमित ट्रेन | सीकर-दिल्ली रूट पर अभी तक नियमित ट्रेन नहीं मिल पाई है। लोग रेल मंत्री, सीआरएस, डीआरएम सहित कई अधिकारियों को ट्रेन संचालन शुरू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। नियमित ट्रेन चलने से व्यापारी वर्ग को सबसे बड़ा फायदा होगा। क्योंकि व्यापारी दिल्ली से बड़ी मात्रा में सामान की खरीदारी कर सीकर के बाजार में बेचते हैं। इन्हें बसों में महंगा सफर करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...