पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सप्लाई हो रहा मटमैला पानी, कपड़े धोने के काम ले रहे हैं लोग

सप्लाई हो रहा मटमैला पानी, कपड़े धोने के काम ले रहे हैं लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदाय विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा व बदबूदार पहुंच रहा है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी काेई ध्यान नहीं देता है। जल मित्र विनोद नायक ने बताया कि वार्ड छह में मोहल्ला नायकान मारु स्कूल के पास घरों में सप्लाई में मटमैला व बदबूदार आ रहा है। श्रीचंद जाखड़ ने बताया कई दिनों से मटमैला पानी आ रहा है। पानी बदबू भी मार रहा है। पानी में फिटकरी डालकर उसे शुद्ध करना पड़ रहा है। बृजमोहन नायक व आनंद जाखड़ ने बताया कि मटमैला पानी उपयोग में ही नहीं आ रहा। सिर्फ कपड़े धोने और बर्तन मांजने के काम में ले रहे हैं। इधर, वार्ड 46 के अंबेडकर नगर के घराें में पानी की किल्लत बनी हुई है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को दो बार लिखित में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थित वहीं बनी हुई है। जल मित्र समीर नारू ने बताया कि अंबेडकर नगर में गत एक माह से पानी की किल्लत है। हसीना, शमीम, शकीला का कहना है कि वे दो बार अधिकारियों को लिखित में पानी की समस्या के लिए शिकायत दे कर आए हैं। अनीता ने बताया कि इस संबंध में पार्षद सुभाष दानोदिया व सभापति जीवण खां को भी अवगत कराया, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। वर्तमान तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पेयजल संकट

वार्ड 46 के अंबेडकर नगर में नहीं पहुंचता पानी, लोगों का आरोप-एक महीने से कर रहे हैं शिकायत

संभागीय आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन दिया

माकपा की ओर से शहर में पेयजल की समस्या को लेकर संभागीय आयुक्त का घेराव कर दिया ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में रमजान के महीने में पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई है। कॉमरेड अब्दुल कय्यूम कुरैशी ने बताया कि मोहल्ला कुरैशियान , बिसायतियान व बड़े हकीम साहब की दरगाह के पास पेयजल की किल्लत है। गत 20 दिनों से लोगों के घरों में पानी तक नहीं पहुंच रहा है। इसके बारे में कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत कराया, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं किया गया। संभागीय आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर व एसई जलदाय विभाग को पानी की समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए । इस अवसर पर ब्रांच सचिव सनवर चौहान, इमामुद्दीन गौड़, निसार शेख, इकराम जाटू, जमील जाटू, मोती कुरैशी, वाहिद कुरैशी उपस्थित थे।

48 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन

लक्ष्मणगढ़ | पिछले काफी समय से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे स्थानीय वार्ड 7 के निवासियों ने गुरुवार को एसडीएम एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुभाष जोशी, वार्ड पार्षद दिनेश सोनी व पूर्व पार्षद रमेश नाहरिया की अगुवाई में एसडीएम व जलदाय विभाग की जेईएन से मिलकर वार्ड में पिछले डेढ़ साल से चल रही पेयजल की परेशानी के बारे में बताते हुए दो दिन में समाधान करने की मांग की है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग के बाहर धरना देंगे।

संभागीय आयुक्त काे ज्ञापन देते हुए।

खबरें और भी हैं...