पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मांगों के लिए बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

मांगों के लिए बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

मांगे नहीं मानी तो 30 व 31 मई को देशभर में प्रदर्शन

भास्कर संवाददाता | सीकर

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कोतवाली रोड स्थित एसबीआई शाखा के सामने अधिकारियों व कर्मचारियों के 11वें वेतन समझौते को पूरा करने में की जा रही देरी पर विरोध प्रदर्शन किया। संयोजक बाबूलाल शर्मा ने बताया कि बैंकों मे पिछला वेतन समझौता 1 नवंबर 2012 से लागू हुआ था। जिसको 6 साल 6 महीने से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है। अधिकारियों ने 2 फीसदी वृद्धि को शर्मनाक बताया। सह संयोजक सुनील पारीक ने बताया कि बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के बावजूद उन्हें उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है। मांगों के समर्थन में 30 व 31 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर देना बैंक के महावीर सैनी, ओबीसी के प्रहलाद सिंह, यूनाईटेड बैंक के संजय मौर्य, यूनियन बैंक के कमल फगेडिया, कार्पोरेशन बैंक की पूजा, केनरा बैंक की मनीषा, एसबीआई के मदनलाल, भागीरथ नेहरा, महेन्द्र सिंह, शीशराम, समीर शर्मा, सुखवीर ढाका, राजेश कविराज, सुभाष व सभी बैंकों के यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...