मेगा ट्रेड फेयर में उमड़े लोग।
एसके स्कूल के एक नंबर ग्राउंड पर दैनिक भास्कर का मेगा ट्रेड फेयर 30 मई तक चलेगा, उमड़ने लगे हैं खरीदार
भास्कर संवाददाता | सीकर
दैनिक भास्कर सीकर मेगा ट्रेड फेयर सिल्वर जुबली स्थित एसके स्कूल खेल मैदान में 30 मई तक चलेगा। फेयर में रविवार को खरीदारों की भीड़ जुटी। बच्चे और महिलाओं का मुख्य आकर्षण पानीपत हैंडलूम, खाने-पीने की स्टॉल्स, फास्ट फूड व आईस्क्रीम और विभिन्न प्रकार के झूले रहे। मेगा ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों की 150 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं। फेयर से शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी उत्पाद आसानी से मिल रहे हैं। छोटे बच्चों ने प्लास्टिक के स्वीमिंग पूल में खूब एंजॉय किया और टॉय कार चलाई।
मेगा ट्रेड फेयर में आमजन को विभिन्न राज्यों के अच्छी वैरायटी के उत्कृष्ट उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध है। सबसे ज्यादा भीड़ गर्मी के कपड़ों की स्टॉल्स पर रही। बच्चों के लिए घूमने के साथ ही उनकी पसंद की वस्तुएं, खेल सामग्री, खिलौने, झूले और खाने-पीने की स्टॉल्स लगी हंै।
इससे वे ग्रीष्मकालीन अवकाश को एंजॉय कर रहे हैं। फेयर में एक ही छत के नीचे गर्मी के कपड़े, टीशर्ट, खादी के कपड़े, क्रॉकरी, फर्नीचर, पानीपत का हैंडलूम, पर्दे, दरियां, बेड शीट्स, फैंसी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सौंदर्य उत्पाद, ज्ञान-विज्ञान, मुंबई की आर्टिफिशियल ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट्स, एक्यूप्रेशर की मशीनें व अन्य उत्पाद मिल रहे हैं। खाने-पीने की स्टॉल्स व करीब 10 प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं। शहरवासियों ने देर रात तक खरीदारी के बाद खाने-पीने व झूलों का आनंद लिया।