पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राधाकिशनपुरा फाटक पर कल से शुरू होगा अंडरपास निर्माण, 2 महीने बंद रहेगा रास्ता

राधाकिशनपुरा फाटक पर कल से शुरू होगा अंडरपास निर्माण, 2 महीने बंद रहेगा रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधाकिशनपुरा फाटक (195) पर रेलवे द्वारा 22 मई से अंडरपास निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। एक्सईएन एलके बगेरवाल ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान अगले 60 दिनों तक इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। रेलवे द्वारा यहां 151 मीटर लंबाई का अंडर पास बनाया जा रहा है। अंडरपास में आने व जाने के दो अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद ही इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। वैकल्पिक रास्ते के लिए स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने मीटिंग में वैकल्पिक रास्ते के निर्देश भी दिए थे। चार वार्डों के लोगों को त्रिमूर्ति मंदिर होते हुए सेंट पोल्स स्कूल, श्मशान घाट के पास से सीएलसी, पारीक छात्रावास-पुरोहितजी की ढाणी, शिव मंदिर होते हुए पुरोहितजी की ढाणी रेलवे फाटक और आरटीओ ऑफिस होते हुए बाईपास के तौर पर चार रास्तों का विकल्प मिलेगा। हालांकि इनमें से एक दो रास्तों में जलभराव की समस्या को दूर करना होगा।

फाटक पर खड़े रहने से मिलेगी मुक्ति

‌अंडरपास बनने से लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना होगा। अक्सर फाटक 15 से 20 मिनट बंद रहने के दौरान े दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। रेलवे के 2013 के सर्वे के मुताबिक इस फाटक से औसतन 39,000 वाहन हर दिन गुजरते हैं। सीकर-जयपुर मीटर गेज ट्रेन चलने के दौरान यहां 22 ट्रेनों का संचालन होता था। दिन में 24 से ज्यादा बार फाटक बंद होता था। इस से परेशान लोगों ने राधाकिशनपुरा संघर्ष समिति के नेतृत्व में अंडरपास की मांग को लेकरसंघर्ष शुरू किया।

डेढ़ साल संघर्ष से जनता को मिली जीत, 50 हजार लोगों को होगा फायदा

आरटीओ, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, अंबेडकर छात्रावास सहित आधा दर्जन निजी स्कूल व कॉलेज के लिए मुख्य रास्ता यही है

हजार वाहन हर दिन गुजरते हंै इस फाटक से।

24



से ज्यादा बार फाटक बंद होता था दिन में।

मजबूत होगी रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था

अंडरपास निर्माण से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। क्योंकि फाटक रेलवे यार्ड में आने से रेलवे को सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। जयपुर की ट्रेन शुरू होने और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद फाटक ज्यादा दफा बंद करना पड़ेगा। अंडरपास से रेल प्रशासन की सुरक्षा बढ़ेगी।

पहले रेलवे ने किया था इनकार, अब 50 हजार लोगोंं को राहत

करीब डेढ़ साल पहले इलाके के कुछ युवाओं ने यहां अंडरपास निर्माण को लेकर धरना व आमरण अनशन किया था। इस पर रेलवे ने अंडरपास सर्वे का आश्वासन दिया था। कुछ समय बाद रेलवे ने तकनीकी कारण बताते हुए यहां अंडरपास बनाने से इनकार कर दिया। राधाकिशनपुरा संघर्ष समिति का गठन कर बड़ा आंदोलन छेड़ा। समिति अध्यक्ष मोहरसिंह गौड़ व सदस्य प्रहलाद पारीक ने बताया कि लगातार संघर्ष से सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...