खाटूश्यामजी में शादी के 14 माह बाद विवाहिता के सुसाइड करने के बाद मृतका के परिजनों ने सोशल मीडिया पर न्याय की मुहिम छेड़ दी है। मृतका के भाई मनोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। लोगों ने कमेंट कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर रींगस सीओ मनस्वी चौधरी ने बताया कि घटना स्थल का मौका मुआयना कर मृतका के परिजनों के बयान कराए जा रहे हैं। जो भी लोग दोषी हंै, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड करने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका के पति व अन्य परिजन पंखे से शव को उतार कर अस्पताल ले गए थेे। गौरतलब है कि ज्योति शर्मा प|ी गुलशन ने शुक्रवार को खाटूश्यामजी में कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। मृतका के भाई मनोज की शिकायत पर पति गुलशन पुत्र बाबूलाल, नीलम देवी प|ी बाबूलाल, बहन बरखा व श्रुति कुमारी पुत्री बाबूलाल निवासी खाटूश्यामजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़का लोगों का गुस्सा
भांकरोटा जयपुर निवासी मनोज शर्मा ने अपनी बहन की दास्तां लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट को शेयर किया है। वहीं पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बाद में छोड़ दिया। मृतक ज्योति ने सुसाइड करने से पहले भाई को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेज दिया था। इसके बाद जैसे ही मृतका के भाई ने मैसेज पढ़ा तो उसने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।