पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राहगीरों से पर्स, मोबाइल छीनने वाली गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

राहगीरों से पर्स, मोबाइल छीनने वाली गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सीकर रोड और कालवाड़ रोड के आस-पास इलाकों में राहगीरों से मोबाइल व पर्स छिनने वाली गैंग का खुलासा करते हुए मुरलीपुरा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी खोरा बीसल करधनी निवासी जतिन वर्मा और नाड़ी का फाटक मुरलीपुरा निवासी नितिन सिंह के कब्जे से लूटे गए मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने बताया कि दोनों 15 मई को मुरलीपुरा में एक महिला का पर्स लूटकर भाग गए। आस-पास सीसीटीवी के फुटेज के आधार शनिवार देर रात इन्हें पकड़ा। दोनों ने मिलकर 6 माह में करधनी, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा व हरमाड़ा में कई वारदात की।

खबरें और भी हैं...