पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लियो क्लब के निशुल्क समर कैंप का आगाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लियो क्लब के निशुल्क समर कैंप का आगाज

सीकर |
लियो क्लब सीकर व मोजिका ग्रुप की अोर से जाट बाजार स्थित दीवानजी की धर्मशाला में निशुल्क समर कैंप का शुभारंभ किया गया। वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सज्जन अग्रवाल ने बताया कि आठ दिन के शिविर की सभी कार्यशालाएं सभी के लिए पूर्णतया निशुल्क होंगी। समर कैंप में आर्ट एवं क्राफ्ट, गायन, फोटोग्राफी, दीपेश गुप्ता, कराटे, स्केटिंग, हेयर स्टाइल की क्लास लगाई जाएगी। प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपेश गुप्ता व पलक मंगनानी ने बताया कि समर कैंप के लिए 400 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कैंप प्रतिदिन शाम चार से छह के बीच चलेगा। माधुरी तिवाड़ी, लोकेश हजारिका, राजन गुप्ता, रोहन अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, अखिलेश कौशिक सहित मोजिका ग्रुप के सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...