पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय मेगा सहायता शिविर आज से

दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय मेगा सहायता शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यांगों के लिए मेगा सहायता व उपकरण वितरण शिविर सोमवार से लगेगा। उद्‌घाटन सुबह 11 बजे नवलगढ़ रोड के रेलवे सामुदायिक भवन में होगा। समारोह में प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के मंत्री अरुण चतुर्वेदी, निशक्तजन आयुक्त धन्ना राम पुरोहित, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतन जलधारी, कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन शामिल होंगे। शिविर में महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर द्वारा दिव्यांगों को जयपुर फुट समेत कई उपकरणों का वितरण किया जाएगा। वही विभाग की और से स्कूटी, कैलीपर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र भी दिए जाएंगे। दिव्यांगो की चिकित्सा जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों, विभिन्न योजनाओं में ऋण आवेदन कर सकेंगे। शिविर में आने वाले दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र, योजनाओं में पंजीकरण, आवेदन, रोडवेज पास आदि भी बनाए जाएगे। विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश राहड़ ने बताया कि तीन दिन चलने वाले शिविर में 13 दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...