पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मानदेय कर्मियों व पोषाहार लाभार्थियों को 30 तक देना होगा आधार नंबर

मानदेय कर्मियों व पोषाहार लाभार्थियों को 30 तक देना होगा आधार नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कर्मियों व पोषाहार के लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिकारियों को 30 मई तक सर्वे पूरा करने के लिए आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में कुल एक लाख 22 हजार 434 पोषाहार के लाभार्थी हैं। इसमें से 600 बच्चे, 1495 प्रसूता, 1846 माताओं को आधार से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्हें जल्द आधार से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं व बच्चों को दिए जाने वाले लाभ में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग ने सभी लाभार्थियों के आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी जुटा रहा है।

खबरें और भी हैं...