सीकर | बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर रविवार को विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर परिसर में बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता विभाग संयोजक अरुण पारीक ने की। इस मौके पर जिला संयोजक राजकुमार रानोली ने दो से नौ जून तक चौमंू में होने वाले वर्ग प्रशिक्षण की जानकारी दी। कहा कि जिले से 30 से 35 कार्यकर्ता वर्ग के लिए जाएंगे। खाटूश्यामजी में पिछले दिनों आंधी के कारण गिरे पीपल के पेड़ के पास स्थापित मूर्ति नहीं हटाने को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात कही। रानोली ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सालों पुरानी स्थापित मूर्ति हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों में रोष है। इसे लेकर कलेक्टर के मार्फत गृहमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।