सीकर | सरकार के स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम के तहत रविवार को यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां व सभापति जीवन खान ने शहर में खटीकान प्याऊ के पास कीस्टोन स्किल सेंटर का शुभारंभ किया। अध्यक्षता राजास सरपंच कैप्टन आलम खां ने की। भामाशाह मकसूद खां किरडोली, आमिर खान किरडोली विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर गजेंद्र सिंह, यूसुफ खान जेवली, नियाज खां दिलवारखानी, परम कॉलेज डायरेक्टर मनोहर आदि शामिल हुए। मुबारिक अली जाजोद ने मंच संचालन किया। संस्था प्रधान गुलशेर खां व यूनुस खान ने आभार प्रकट किया।