पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जिलास्तरीय स्कॉट प्रतियोगिता में रितु और दीपेंद्र गुर्जर ने मारी बाजी

जिलास्तरीय स्कॉट प्रतियोगिता में रितु और दीपेंद्र गुर्जर ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | बॉडी पावर फिटनेस जिम ग्रुप की ओर से जिलास्तरीय स्कॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी उदयभान सिंह, डॉ. केके चौधरी, गुलाम नबी और डॉ. नीरज मील व सैकड़ों की तादाद में जनसमूह मौजूद था।

आयोजनकर्ता बलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 11 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार के विजेता रहे दीपेंद्र गुर्जर, जिन्होंने 135 किलो वजन उठाया। दूसरे नंबर पर रहे सतवीर सिंह, उन्होंने 100 किलो वजन उठाया। तीसरे नंबर पर विजेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने भी 75 किलो वजन उठाया। गर्ल्स ने बाजी मारते हुए दर्शकों को ओर मौजूद जनसमूह को अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रितु चौधरी प्रथम रही। द्वितीय आरती खोखर रही। उन्होंने 80 किलो वजन उठाया और 70 किलो उठाकर तृतीय स्थान पूनम ने प्राप्त किया। रितु चौधरी ने 150 किलो वजन उठाया। पुरस्कार के रुप में प्रथम विजेता दोनों वर्गों को 2100 एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1100 व तृतीय पुरस्कार के रूप में 500 रुपए दिए गए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में महेंद्र जाखड़, सांवरमल धायल व अजय जांगिड़ थे।

खेल-समाचार

खबरें और भी हैं...